April 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

भाजपा के नामित सभासद पदों पर व्यापार मंडल का कब्जा, शुभकामनाएं देने वालो का लगा तांता

Oplus_131072

परीक्षितगढ़ (मुंतियाज़ अली): भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पंचायत परीक्षितगढ़ में नामित सभासदों में संयुक्त व्यापार मंडल का बोलबाला रहा है। नामित सभासदों में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहल्ला सुभाष चौक निवासी राजेंद्र गर्ग, गंधार दरवाजा निवासी कोशिंदर उर्फ कामेश पंवार व मोहल्ला गंधार दरवाजा निवासी सुरेंद्र उर्फ गुड्डू प्रजापति के नाम की घोषणा की गई है। संयुक्त व्यापार के अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने कहा कि वे हमेशा नगरवासियों की सेवा करते रहे हे आगे भी करते रहेंगे वहीं उन्होंने इसके लिए हस्तिनापुर के विधायक व राज्य मंत्री दिनेश खटीक ओर पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू का भी आभार व्यक्त किया। वही कोशिंदर उर्फ कामेश पवार ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं साथ ही बिजनौर सांसद बड़े भाई चंदन चौहान का भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं। तथा वार्ड वासियों व नगर की सेवा करूंगा ।
संयुक्त व्यापार मंडल के महामंत्री शुभम् वशिष्ठ ने बताया कि पूरे व्यापार मंडल में खुशी की लहर है शीघ्र ही नवनियुक्त सभासदों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, सचिन त्यागी, भाजपा नेता गगन त्यागी, ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी, प्रदेश सचिव उस्मान अली, , जिला उपाध्यक्ष मुमतीयाज अली. जिला सचिव विवेक त्यागी मंडल के कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, पूर्व सभासद मुनेंद्र गुर्जर शरद पंवार मास्टर अनिल पवन गुर्जर मुन्नू चाचा पप्पू गुर्जर बिट्टू प्रिंस , रामपाल रामफल, अरूण कोशिक, डा राकेश शर्मा, विपिन त्यागी, अरविंद रस्तोगी, बोबी गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनवीर सिंह, महामंत्री संजीव पाराशर, आदि ने तीनों नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी हैं।

About The Author

error: Content is protected !!