CBSE द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें न्यू स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल का परीक्षा परिणाम 87.8% रहा। जिसमें वाणिज्य संकाय( commers) का परिणाम 100% रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
🔹 विज्ञान संकाय
- सोनाक्षी बाग्यं ने 89.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- कीरत काजमी ने 82.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- शिवांगी ने 80.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

🔹 वाणिज्य संकाय
- वंशिका ने 84% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- जिया ने 83.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- वैष्णवी त्यागी ने 75.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री वल्लभ बंसल जी, एवं सचिव श्री प्रवीण कुमार गर्ग जी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता त्यागी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।




More Stories
शामली में अंकित बालियान हत्याकाण्ड में बडी कार्यवाही, मुठभेड में दो शातिर शूटर हुए ढेर
मुजफ्फरनगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दरबार साहिब हॉल विस्तार का नींव पत्थर कार्यक्रम
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला