September 25, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पावटी में पशु अस्पताल की व्यवस्था का मुद्दा उठा, पशु चिकित्सा शिविर में 128 पशुओं का उपचार

पावटी में पशु अस्पताल की व्यवस्था का मुद्दा उठा, पशु चिकित्सा शिविर में 128 पशुओं का उपचार

पावटी में पशु अस्पताल की व्यवस्था का मुद्दा उठा, पशु चिकित्सा शिविर में 128 पशुओं का उपचार

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखण्ड के ग्राम पावटी खुर्द में पशु अस्पताल की व्यवस्थाओं और पशुपालकों को उपचार में होने वाली परेशानी का मुद्दा आजाद समाज पार्टी के नेता मोनू त्यागी पावटी ने कई दिन पूर्व उठाया था। उन्होंने अस्पताल पर ताला लगे होने की ओर विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए पशुपालकों को नियमित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी।इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ. जितेंद्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में ‘पशुपालन आपके द्वार संकल्प सेवा अभियान’ के तहत पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी बिरालसी डॉ. रवि दीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में क्षेत्र के पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 128 पशुओं का पंजीकरण कर जांच एवं उपचार किया गया।चिकित्सकों ने बीमार पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार दिया तथा संक्रामक रोगों से बचाव के लिए निश्शुल्क दवाएं वितरित कीं। डॉ. रवि दीप सिंह ने पशुपालकों को लंपी त्वचा रोग के लक्षण, रोकथाम और प्राथमिक उपचार की जानकारी देते हुए पशुओं का समय से टीकाकरण कराने की अपील की।

About The Author

error: Content is protected !!