September 25, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

ब्लॉक में किसानों की समस्याओं पर मंथन,हर माह होगी बैठक

ब्लॉक में किसानों की समस्याओं पर मंथन,हर माह होगी बैठक

ब्लॉक में किसानों की समस्याओं पर मंथन,हर माह होगी बैठक

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल ब्लॉक में युवा ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मलिक के नेतृत्व में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिए प्रत्येक माह ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में किसानों ने बिजली, पानी समेत विभिन्न समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में समस्याएं पहुंचाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन स्तर से लगातार प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ठाकुर मदन सिंह, ठाकुर नरेश पुंडीर, बबलू प्रधान, पप्पू चौधरी, मोनू प्रधान निर्धना, बॉबी त्यागी, मलीरा से आसू तथा कुल्हेड़ी समेत संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

About The Author

error: Content is protected !!