September 25, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

आईजी पब्लिक स्कूल में गूंजा विकसित भारत का संकल्प,विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

आईजी पब्लिक स्कूल में गूंजा विकसित भारत का संकल्प,विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

आईजी पब्लिक स्कूल में गूंजा विकसित भारत का संकल्प,विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित आईजी पब्लिक स्कूल में ‘मेरे सपनों का विकसित भारत 2047’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार रखे। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनीष गर्ग एवं मिथुन त्यागी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य अब्दुल कादिर ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, नागरिक जिम्मेदारी और देश के भविष्य के प्रति जागरूकता को लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता के समापन पर निर्णय मंडल द्वारा विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम घोषित किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना की।

About The Author

error: Content is protected !!