सन्नी गर्ग
कैराना। पुलिस ने एक मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कादयान ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यावरण में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कैराना कस्बे से एक मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम मेहताब पुत्र फुरकान निवासी मोहल्ला छड़ियान बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार