April 30, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

दस लीटर अवैध कच्ची शराब व पाँच लीटर रेक्टिफाइड के साथ शराब तस्कर गिरफ़्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने अवैध दस लीटर कच्ची शराब व पाँच लीटर रेक्टिफाइड के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर कैराना के अलीपुर रजवाहा पुलिया से एक शराब तस्कर को दस लीटर अवैध कच्ची शराब व पाँच लीटर रेक्टिफाइड के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम अखलाक पुत्र इरफान निवासी ग्राम अलीपुर बताया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!