May 1, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जलालाबाद/शामली

लिवर की बीमारी से एम्स में भर्ती कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल का शव गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया। पार्थिव शव का गांव के श्मशान में दाह संस्कार किया ।

जनपद शामली के थानाभवन विकासखंड के गांव उमरपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र पहल सिंह उम्र 35 वर्ष प्रदेश के जनपद गौतम बुध नगर में 112 पुलिस सेवा में कांस्टेबल बतौर नियुक्त थे। काफी समय से लिवर बीमारी होने पर उन्हें एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सोमवार में उनका शव गांव लाया गया। पार्थिव शरीर के आने पर परिवार में कोहराम मच गया। पार्थिव शव का गांव के श्मशान में दाह संस्कार किया गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बताया जाता है की मृतक कांस्टेबल की नियुक्ति पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर 2011 में हुई थी। अपने पीछे तीन संतान छोड़ कर गए। मासूमों का रो रो कर बुरा हाल है।

सतेन्द्र राणा
9411608030

About The Author

error: Content is protected !!