April 23, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड के साथ एक युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने एक युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर के रेक्टिफाइड शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली ने सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आगामी पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण कराए जाने के दृष्टिगत चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बेदखेड़ी के पास से एक युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम हरप्रीत पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम बरनावी बताया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!