जलालाबाद/शामली
जनपद शामली की नगर पंचायत जलालाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम मोती बाजार, आर्य नगर मोहल्लों में पहुंची। जांच में13 करोना पॉजिटिव पाए गए। टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी नौबहार विकास सुशील ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कोरोना गाइडलाइन पालन करने के लिए मास्क शारीरिक दूरी सैनिटाइजेशन बार-बार साबुन से हाथ धोना साफ सफाई लक्षण महसूस होने पर सूचना देकर जांच कराने की अपील की। सभी कोरोना पॉजिटिव को होम आइसोलेशन किया गया। नगर पंचायत ने सार्वजनिक मुनादी से सभी दुकानदारों को दुकानों के बाहर गोल निशान बनाने के निर्देश दिए। गोल निशान में ग्राहक को खड़े कर शारीरिक दूरी से मास्क लगाकर सामान देने के निर्देश दिए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ एकत्र ना होने की अपील की गई। चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने बताया कि बिना मास्क सार्वजनिक जगह पर घूमते पाए जाने पर ₹1000 का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया