April 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

55 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु मांस के साथ माँ-बेटे गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने 55 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु मांस व पशु कटान के उपकरणों के साथ माँ-बेटे को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक रमेशचंद ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे पशुओं के अवैध कटान की रोकथाम के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि घर में अवैध पशु कटान हो रहा है।पुलिस ने सूचना प्राप्त होते ही ग्राम गाजीपुर से घर में छापेमारी कर 55 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु मांस के साथ मौके अवैध पशु कटान कर रहे माँ-बेटे को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मौके से 55 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु मांस के साथ पशु कटान करने के उपकरण दो छोरी,एक कुल्हाड़ी,एक तराजू,तीन बाट, एक रस्सी का टुकड़ा बरामद किया है।पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम शावेज पुत्र शाबिर व प्रवीण पत्नी शाबिर निवासीगण ग्राम गाजीपुर बताये है।पुलिस ने पकड़े गए दोनों पति-पत्नी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।जिसके उपरांत उनके विरुद्ध गैंगस्टर एवं एन0एस0ए0 की कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

error: Content is protected !!