April 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कादियान ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे आंशिक कर्फ्यू का पालन कराए जाने के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कांधला रोड स्थित मीट फैक्ट्री के पास से एक सेंट्रो कार संख्या एचआर 60/7878 को रोककर तलाशी ली तो कार से एक तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए।मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम अमजद पुत्र शहीद निवासी मोहल्ला खेलकला बताया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!