November 23, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पुलिस मुठभेड़ में शराब तस्कर अवैध शराब व अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार,एक फरार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने मुठभेड़ में एक शराब तस्कर को हरियाणा मार्का की 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब,10 लीटर रेक्टिफाइड शराब व एक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।एक आरोपी मौके से फरार।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान मंडावर जाने वाले रास्ते पर स्कॉर्पियो कार संख्या एचआर 26 एके 4686 में सवार युवकों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्ज़े से हरियाणा मार्का की 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब,10 लीटर रेक्टिफाइड शराब ,एक अवैध तमंचा 12 बोर मय दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद कर पकड़े गए आरोपी को कोतवाली ले आई। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सुफियान पुत्र शमशाद व फरार साथी का नाम आरिफ पुत्र फतेह जंग निवासीगण ग्राम इस्सोपुर खुरगान बताये है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर मौके से फरार आरोपी की कांबिंग कर रही है। दोनों आरोपियों के अपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिग्विजय,कांस्टेबल मोहित यादव,कांस्टेबल नितिन कुमार व कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!