सन्नी गर्ग
कैराना। पुलिस ने एक युवक को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्र अधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग गश्त के दौरान सुबह करीब 9:45 बजे राजकीय इंटर कॉलेज इस्सोपुर खुरगान से ग्राम दभेदी खुर्द की तरफ सड़क पर से कुछ कदमों की दूरी पर आ रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली तो युवक के पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम इमरान पुत्र रूकमदीन निवासी ग्राम इस्सोपुर खुरगान बताया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर युवक को जेल भेज दिया है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार