April 23, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड के साथ एक युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने एक युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक शैलेंद्र गौड़ ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यावरण में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान ग्राम बराला-कुकरहेड़ी मार्ग से हाथ में प्लास्टिक की कैन लिए आ रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड शराब बरामद हुई।पुलिस अवैध शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम रफाकत पुत्र कामिल निवासी ग्राम गोगवान बताया है।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!