सन्नी गर्ग
कैराना।पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार बघेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0 पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चेकिंग के दौरान कांधला-जहानपुरा मार्ग से एक युवक को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम दिलावर पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम जोला थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर बताया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार