June 25, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार कैराना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित,वारंटी एवं गैंगस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान हेतु क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम ककोर मस्जिद के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे मुरसलीन पुत्र नूरा उर्फ भूरा निवासी ग्राम रामड़ा को किया गिरफ्तार।पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध जनपद शामली के थाना कैराना पर हत्या का प्रयास,मादक पदार्थ एवं अवैध शराब रखने आदि के मामले दर्ज हैं।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन त्यागी,कांस्टेबल संजीव कुमार एवं कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

About The Author

error: Content is protected !!