April 29, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

धोखाधड़ी के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर फर्जी शपथ-पत्र तैयार कराकर माननीय न्यायालय में दाखिल करने आदि धोखाधड़ी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी किरणपाल पुत्र बुद्ध सिंह को बाईपास पर प्राथमिक विद्यालय आर्यपुरी के सामने बने तेल डिपो के पास से करीब 10:35 पर किया गिरफ्तार।पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

About The Author

error: Content is protected !!