May 1, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

अवैध वसूली मांगने का फरार आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने अवैध वसूली मांगने व मुकदमे को लेकर फैसले का दबाव बनाने वाले फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यावरण में मुखबिर खास की सूचना पर अवैध वसूली मांगने एवं मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि गत 12 अप्रैल को साजिद पुत्र शमशुदीन निवासी ग्राम मवी द्वारा कोतवाली कैराना पर लिखित तहरीर दी कि दिलशाद व इरफान मुकदमे को लेकर फैसले का दबाव एवं फैसला ने करने पर 10 लाख रुपये की अवैध मांग करने के संबंध में तहरीर दाखिल की गई थी।पुलिस ने दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास कर रही थी।पुलिस ने फरार अभियुक्त दिलशाद पुत्र इलियास निवासी ग्राम मवी को ग्राम काकौर मस्जिद के पास पानीपत रोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!