सन्नी गर्ग
कैराना।पुलिस ने एक युवक को 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व 10 लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ किया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार चंदेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बुच्चाखेड़ी के जंगल से पप्पू की ट्यूबवैल पर से एक युवक को 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व 10 लीटर रेक्टिफाइड के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी हैं।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार