सन्नी गर्ग
कैराना।पुलिस ने एक युवक को एक अवैध तमंचा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर व 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार गौड़ ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ पी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान ग्राम भूरा चौराहे से ग्राम कंडेला की ओर जा रही सड़क से एक युवक को एक अवैध तमंचा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम शीशपाल पुत्र प्रकाशा निवासी ग्राम भूरा बताया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर युवक से बरामद अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार