November 7, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

मदरसे में हुआ ध्वजारोहण ,धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस,शांति की मांगी दुआ

(सन्नी गर्ग, शामली) कांधला। क्षेत्र के कस्बा गंगेरू में मदरसा इस्लामिया नूरानिया अमिनुल फुरकान में 75 वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
सोमवार को सरकार द्वारा चलाए जा रहे अमृत महोत्सव एवं 75 स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र के कस्बा गंगेरू में मदरसा इस्लामिया नूरानिया अमिनुल फुरकान में मदरसे के नाजिम कारी मोहम्मद यूसुफ ने ध्वजारोहण किया साथ ही उन्होंने आजादी में शहीद हुए शहीदों को भी याद कर उनके बारे में मदरसे के छात्र छात्राओं को बताया। मदरसे के छात्र-छात्राओं में भी आजादी के महोत्सव को लेकर जोश दिखाई दिया।ध्वजारोहण के बाद मदरसे में उपस्थित सभी ने देश में चैनो अमन के लिए दुआ की।कारी मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि आजादी में सभी वर्ग के लोगों का योगदान रहा है और हमारे देश में भाईचारा ऐसे ही कायम रहे हम दुआ करते हैं।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसे में बच्चों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।इस दौरान मौलाना मसीउल्लाह कासमी,हाफिज कासिम,अब्दुल कय्यूम,हाफिज इनाम,मौलवी साद,ठेकेदार फानु,ठेकेदार यूनुस,अलीशेर,हाजी नसरुद्दीन,मेहरदीन आदि लोग मौजूद रहे।

सन्नी गर्ग, शामली

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!