November 6, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

तिगरी में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

(युसुफ अब्बासी, मुजफ्फरनगर) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गांव तिगरी में अमृत सरोवर तालाब, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कम्पौजिट विद्यालय पर ग्राम प्रधान श्रीमती निर्वेश सैनी,102वर्षीय महिला श्रीमती सग्गो देवी एवं श्री महेन्द्र सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात गांव के सभी राजकीय सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिनन्दन पत्र देकर एवं साल ओढ़ाकर प्रधान जी द्वारा सम्मानित किया गया तथा गांव के सभी मेघावी छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कम्पोजिट विधालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति सम्बंधित मनोहारी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गौरव स्वरूप जी वरिष्ठ भाजपा नेता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक श्री विकास भार्गव जी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री विकास अग्रवाल जी, नई मंडी प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार सैनी जी एवं गांधीनगर चौकी प्रभारी श्री बालिस्टर त्यागी जी रहे। स्कूल स्टाफ एवं सम्मानित ग्रामवासियों का इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग रहा।

युसुफ अब्बासी, मुजफ्फरनगर

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!