मुजफ्फरनगर: गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाईन के महावीर चौक पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर वाहनों की चेकिंग कराते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रहे।

इसी क्रम में जनपद की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं, अंतर्जनपदीय सीमाओं एवं प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सके। चैकिंग के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्र0नि0 सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें। साथ ही “नो हेलमेट-नो हाईवे” अभियान के अंतर्गत जनपद में नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है तथा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया, वहीं हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आदतन वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई गयी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




More Stories
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान
गरीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, एसडीएम से मिला भाकियू (तोमर) का प्रतिनिधिमंडल