थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने सुनीं जनसमस्याएं, पुलिसकर्मियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
बुढ़ाना (प्रताप पांचाल)। शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को थाना प्रभारी के समक्ष विस्तार से रखा। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से आपसी विवाद, शांति भंग की आशंका और पुलिस विभाग से संबंधित अन्य नागरिक शिकायतों के मामले प्रमुखता से सामने आए। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने प्रत्येक फरियादी की बात को अत्यंत धैर्य और गंभीरता के साथ सुना और मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इन शिकायतों की तत्काल जांच कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना और क्षेत्र में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी पीड़ित को अपनी जायज समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का समय सीमा के भीतर उचित निपटारा किया जाए। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद समस्त पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और जनता के साथ मृदु व्यवहार अपनाते हुए उनकी समस्याओं को हल करने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी ने जोर देकर कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करना है।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार