मुजफ्फरनगर मंसूरपुर क्षेत्र के नावला कट फ्लाईओवर पर आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई डबल डेकर बस, हुआ भीषण सड़क हादसा।
मुजफ्फरनगर (अमित कुमार)। एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जाहंा भीषण सड़क हादसे में बस चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। नेशनल हाईवे 58 थाना मंसूरपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में डबल डेकर बस ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस खेत में जा उतरी जिसमें सवारियों से भरी हुई थी। बस देहरादून से गोरखपुर मेरठ की ओर सवारियों से भरी डबल डेकर बस जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर मची अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। वही आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने बस सवारों की मदद के लिए यूपी 112 डायल सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। जहां आनन फानन में थाना प्रभारी सहित यूपी 112 डायल, हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जहां सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने आगे की अग्रिम कार्रवाई में शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में ट्रैक्टर ट्राली चालक की बड़ी लापरवाही देखी जा रही है जिसके ट्रैक्टर ट्राली के पीछे ना ही तो कोई रिफ्लेक्टर थे और ना ही वह अपनी दिशा में चल रहा था। बताया जा रहा है तेज रफ्तार के चलते हैं यह भीषण सड़क हादसा हुआ है।इस हादसे में बस चालक को काफी चोट लगना बताया जा रहा है।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार