मुजफ्फरनगर दैनिक जागरण के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट भूषण भास्कर को मेरठ में आयोजित प्रैस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नारद सम्मान पुरस्कार से किया सम्मानित
विश्व संवाद केंद्र मेरठ द्वारा आयोजित नारद सम्मान समारोह में दैनिक जागरण मुजफ्फरनगर के फोटो जर्नलिस्ट भूषण भास्कर को सम्मानित किया गया। यह समारोह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित हुआ।

भूषण भास्कर को यह सम्मान मेरठ के महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ सलाहकार संपादक अशोक श्रीवास्तव तथा मेरठ से प्रकाशित लोकसत्य अखबार के संपादक सूर्यकांत द्विवेदी, विश्व संवाद केंद्र के मंत्री प्रशांत कुमार, शरद व्यास ने संयुक्तरूप से दिया। भूषण भास्कर को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट फोटो पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा जनहित के मुद्दों को कैमरे के माध्यम से समाज तक पहुंचाने के लिए दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों एवं समाजसेवी मौजूद रहे।




More Stories
शामली में अंकित बालियान हत्याकाण्ड में बडी कार्यवाही, मुठभेड में दो शातिर शूटर हुए ढेर
मुजफ्फरनगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दरबार साहिब हॉल विस्तार का नींव पत्थर कार्यक्रम
अखिलेश यादव के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश, महावीर चौक पर फूंका पुतला