November 6, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

किसान दिवस के मौके पर याद किए गए किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

किसान दिवस के मौके पर याद किए गए किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

✅भाकियू नेता भूपेंद्र प्रधान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को किया याद
मुज़फ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के ग्रामपंचायत खानुपुर मिल निवासी भाकियू के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र प्रधान ने लखनऊ में भारतीय किसान दिवस के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 118वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सबसे बड़े हितैषी थे। जिन्होंने अपना सारा जीवन किसानों के उद्धार के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने प्रधान मंत्री रहते हुए किसानों के लिए जितने भी कार्य किये वह किसानों के लिए वरदान साबित हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के पदचिन्हों पर चलते हुए किसानों और गरीबो के विकास के लिए कार्य करने चाहिए।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!