उत्तराखंड में क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट की पार्टियों पर देहरादून जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 के चलते 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन और 31 दिसंबर और एक जनवरी को थर्टी फर्स्ट और नए साल की होने वाली सभी पार्टियों पर पाबंदी लगा दी है। जिला अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है कि देहरादून जिले के होटल बार रेस्टोरेंट व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक कार्यक्रम एवं पार्टी के आयोजन की अनुमति नहीं मिलेगी।प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
इंडियन पोटाश लिमिटेड डिस्टलरी यूनिट रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह – 2026 का शुभारम्भ
कब होगा होली दहन? जानिये ज्योतिषाचार्य पंडित विनय शर्मा से!
होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, पैदल गश्त कर लिया व्यवस्थाओ का जायजा