April 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

बिहारी ग्राम समिति के द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिंघम सैनी कक्षा 7 ने प्रथम स्थान व शिवा सैनी कक्षा 8 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गांव समिति द्वारा विजेता विद्यार्थियों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने अपने गांव, माता-पिता एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री सुशील सिंह आर्य एवं प्रधानाचार्य श्री विवेक चौधरी ने गांव समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय की ओर से भी उन्हें पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उन्हें प्रोत्साहित करने एवं सही मार्गदर्शन देने में अत्यंत सहायक होती हैं। हमें आशा है कि भविष्य में भी प्रत्येक गांव में इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान में निरंतर वृद्धि हो।

About The Author

error: Content is protected !!