पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को रोकने हेतू टीकाकरण के लिए चल रही तैयारियों के बीच ब्रिटेन में कोरोना एक नये अवतार में प्रकट हुआ है, कोरोना का यह नया अवतार पहले वायरस की अपेक्षा 70 प्रतिशत अधिक तेजी से फैलने वाला है, ब्रिटेन में वायरस के नये अवतरण से पूरी दुनिया की चिंताऐं बढ गई है, जिसके चलते कई देशो ने ब्रिटेन आने जाने वाली उडानो पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है, भारत में भी ब्रिटेन से आने वाली सभी उडानो के यात्रियो की आर टी पीसीआर टैस्ट के माध्यम से जांच की जा रही है, अब तक ब्रिटेन से आने वाली उडानों में कुल 18 लोग कोरोना संक्रमित पाये जा चुकें है, हालांकि अभी तक इन लोगो में नये कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि नही हो पाई है, इन लोगो में दिल्ली, कलकत्ता, अमृतसर तथा चेन्नई व कर्नाटक के यात्री शामिल है




More Stories
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता
एमआईएम नेता रिटायर्ड एसआई शराफत अली त्यागी का इंतक़ाल
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़