सन्नी गर्ग
कैराना। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक जय सिंह नागर ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों की रोकथाम एवं इनकी तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कांधला तिराहे से एक युवक को दो किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम अमन पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला लाल कुआं बड़ी ऑल बताया है।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल।
More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार