March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेश अनुसार चलाए जा रहे महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम एवं अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यावरण में उपनिरीक्षक जय सिंह नागर ने गत पूर्व वर्ष 17 जून को क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर 21 जून को संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोपी वांछित चल रहा था।पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के वांछित आरोपी दीपक पुत्र बनारसीदास निवासी ग्राम झाडखेड़ी को मोहल्ला ऑलकला से गिरफ्तार कर भेजा जेल।

About The Author

error: Content is protected !!