October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पांच लीटर अवैध कच्ची शराब व पांच लीटर रेक्टिफाइड के साथ दो गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने दो शराब तस्करों को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब व पांच लीटर रेक्टिफाइड के साथ किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान बाइक संख्या यूपी 19 के 9164 पर सवार दो शराब तस्करों को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब व पांच लीटर रेक्टिफाइड के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम मोनू पुत्र प्रेम सिंह निवासी मोहल्ला गुलशन नगर व जुनेद पुत्र इनाम निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द बताए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों शराब तस्करों को जेल भेज दिया।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!