November 12, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार चंदेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम तित्तरवाड़ा से नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त कपिल शर्मा को गिरफ्तार किया है।ज्ञात रहे कि गत बुधवार को कोतवाली कैराना क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संबंध में पीड़ित के परिजनों द्वारा कोतवाली पर लिखित तहरीर दी थी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेम वीर सिंह राणा को दिये थे।जिमसें पुलिस ने वांछित अभियुक्त कपिल शर्मा को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!