सन्नी गर्ग
कैराना। पुलिस में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव आदेशानुसार चलाए जा रहे महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्र के ग्राम गंदराऊ में से दबिश के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहे मुबारिक पुत्र असगर निवासी ग्राम गंदराऊ को गिरफ्तार किया है। ज्ञात रहे कि गत 18 फरवरी को कैराना क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी जिसके संबंध में पीड़ित के भाई द्वारा गत 1 मार्च को कोतवाली कैराना पर लिखित तहरीर दी गई थी।पुलिस ने दाखिला तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।वहीं घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना में लिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए थे।पुलिस ने दबिश के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार