सन्नी गर्ग
कैराना।पुलिस ने हरियाणा मार्का की अवैध देसी शराब की दस बोतल व एक अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार चंदेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार अवैध शराब को लेकर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कांधला कैराना रोड मायापुर फार्महाउस के पास से हरियाणा मार्का की अवैध देशी शराब की दस बोतल व एक अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सतीश पुत्र सौरन निवासी ऊंचा गांव बताया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार