April 19, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

वांछित पशु चोर नकदी व अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने एक वांछित पशु चोर को चोरी के पशुओं से विक्रय नकदी व अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित वारंटी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर कुर्बान चौराहे से पशु चोरी में वांछित चल रहे इरशाद पुत्र मीर हसन निवासी ग्राम मलकपुर को चोरी के पशु विक्रय की नकदी व अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। ज्ञात रहेगी गत 16 जनवरी को इस्लाम पुत्र वहीद निवासी इस्लामनगर द्वारा कैराना कोतवाली पर घेर से एक भैंस व एक कटिया चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।पुलिस ने पशु चोर को चोरी के पशुओं से विक्रय नकदी व अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैद्यनाथ कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!