October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

तीस लीटर अवैध कच्ची शराब व दस लीटर रेक्टिफाइड के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने तीस लीटर अवैध कच्ची शराब व दस लीटर रेक्टिफाइड के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार चंदेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आगामी तोहारो एवं पंचायत चुनावों के शांतिपूर्ण कराए जाने के दृष्टिगत चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम ऊंचागांव पुल से i10 कार संख्या डीएल-6-सीजे-9986 से तस्करी कर ले जा रहे तीस लीटर अवैध कच्ची शराब व दस लीटर रेक्टिफाइड के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम सुब्हान पुत्र अय्यूब हुसैन निवासी ग्राम ताहरपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद,अकरम पुत्र मुंशी व वादल पुत्र मुंशी निवासीगण ग्राम अलीपुर थाना कैराना जनपद शामली बताए हैं। पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी है।

Our Visitor

034236
Users Today : 4
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 346
Users Last 30 days : 831
Users This Month : 596
Users This Year : 7800
Total Users : 34236
Views Today : 5
Views Yesterday : 34
Views Last 7 days : 429
Views Last 30 days : 1049
Views This Month : 750
Views This Year : 10108
Total views : 56020
Who's Online : 0
Your IP Address : 2600:1f28:365:80b0:246d:25d9:1f80:e401
Server Time : 2026-10-16

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!