April 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 10 लीटर रेक्टिफाइड के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का व 10 लीटर रेक्टिफाइड शराबके साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराए जाने के दृष्टिगत चलाए जा रहे अवैध शराब की बरामदगी तस्करी एवं निर्माण में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर चौकी यमुना ब्रिज से चेकिंग के दौरान हरियाणा की ओर से आ रही टाटा इंडिगो कार संख्या डी0एल0 3सी बी0बी0 3485 को रोक कर तलाशी ली तो कार से 12 पेटी (600 अदद पव्वे) हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब,10 लीटर रेक्टिफाइड शराब एवं एक मोबाइल सैमसंग टच स्क्रीन के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम नागेंद्र सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी गली न05 आज़ाद नगर थाना बड़ौत जिला बागपत स्थाई निवासी ग्राम पटनी परतापुर थाना झिंझाना व अंकित पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला बरखंडी थाना कोतवाली शामली बताए हैं।अभियुक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शराब पानीपत से तस्करी कर जनपद मुजफ्फरनगर में फुटकर में बेचने हेतु ले जा रहे थे।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!