July 26, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

9 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 15 लीटर रेक्टिफाइड के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने दो शराब तस्करों को 9 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का व 15 लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

मंगलवार की देर रात्रि कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराए जाने की दृष्टिगत चलाए जा रहे अवैध शराब की बरामदगी,निर्माण एवं तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ पी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यावरण में पुलिस चौकी यमुना ब्रिज से चेकिंग के दौरान हरियाणा की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या एचआर 42 ए 1119 व एक बाइक संख्या एचआर 06 एक्यू 3776 को रोककर तलाशी ली तो अल्टो कार से 9 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का एवं मोटरसाइकिल से 15 लीटर अवैध रेक्टिफाइड शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने अपने नाम राहुल पुत्र अजब सिंह निवासी गोयलाकला थाना बापौली जनपद सोनीपत व आदेश शर्मा पुत्र मांगेराम निवासी गढ़ी राम कौर थाना कांधला बतायें है। जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शराब हरियाणा से तस्करी कर लाये थे।जिसका उपयोग पंचायत चुनाव में बेचने के लिए किया जाना था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!