March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

अवैध कच्ची शराब की भट्टी पर पुलिस की कार्यवाही भारी मात्रा में शराब बरामद,मौके से दो शराब तस्कर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की भट्टी पर छापेमारी करते हुए मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब,10 लीटर रेक्टिफाइड शराब,400 लीटर लहन,शराब बनाने के उपकरणों व अवैध हथियार के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र गौड़ ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार अवैध शराब की बरामदगी, अवैध निर्माण एवं तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम संगतपुर जंगल डेरा में अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही भट्टी पर छापेमारी करते हुए दो शराब तस्करों को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब,10 लीटर रेक्टिफाइड शराब,शराब बनाने के उपकरण एक भट्टी, एक ड्रम लोहे का,एक पतीला,एक भगौना एल्युमीनियम,एक पाईप,मग्गा व एक अवैध हथियार दाव के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर मिले 400 लीटर लहन एवं भट्टी को नष्ट करा दिया है।वही शराब तस्करों द्वारा पुलिस गिरफ्तारी से बचाव में हमले का प्रयास भी किया गया।पुलिस टीम मौके से दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफल रही।पकड़े गए दोनों शराब तस्करों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम अमरजीत पुत्र गुरुमुख निवासी ग्राम डेरा संगतपुर व कृष्णपाल पुत्र छित्तर निवासी ग्राम पावटी खुर्द थाना झिंझाना बताये है।पुलिस ने पकड़े गए दोनों शराब तस्करों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र गौड़, हेड कांस्टेबल जितेंद्र व कांस्टेबल अमित शामिल रहे।

About The Author

error: Content is protected !!