October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

तीन दिवसीय महायज्ञ का समापन

सन्नी गर्ग

कैराना।देश भर में फैल रही कोरोना महामारी को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा द्वारा कोतवाली प्रांगण में कराए जा रहे तीन दिवसीय महायज्ञ का हुआ समापन।

बता दें कि पूरे देश में फैल रही कोरोना महामारी से बचाव के लिए कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने कोतवाली प्रांगण में तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया।महायज्ञ में यज के ब्रह्म के रूप में पंडित मनोज नौटियाल एवं सुदेश पाल आर्य ने तीन दिवसीय महायज्ञ को मंत्र उच्चारणों के साथ श्रद्धा पूर्वक समापन कराया।जिसमें कोतवाली कैराना के सभी पुलिसकर्मियों एवं कस्बे व क्षेत्र के गांव के सम्मानित व्यक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।महायज्ञ के समापन के फल स्वरुप प्रसाद वितरित किया गया।महायज्ञ का उद्देश्य वर्तमान में फैल रही कोरोना महामारी को समाप्त कर वातावरण को शुद्ध करने लोगों के स्वस्थ रहने की प्रार्थना करने के उद्देश्य से कराया गया।महायज्ञ समापन के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा द्वारा लिखित अपनी 08 वी पुस्तक (108 दीपो का प्रकाश) का भी विमोचन किया गया।जिसमें महापुरुषों के 108 प्रेरणादायक कथनों को संकलित किया गया है।महायज्ञ में उपनिरीक्षक राजेश कुमार,उपनिरीक्षक राहुल कादियान,उपनिरीक्षक जय सिंह नागर,उपनिरीक्षक राजकुमार बघेल, उपनिरीक्षक सचिन त्यागी,उपनिरीक्षक नरेश कुमार,कांस्टेबल अरुण कुमार,कांस्टेबल सोनू कुमार आदि पुलिसकर्मियों का पूर्ण रूप से योगदान रहा।महायज्ञ में भाजपा नेता अनुज चौहान,एडवोकेट अनिल मित्तल,एडवोकेट शगुन मित्तल,मोहन लाल,भाजपा नगर अध्यक्ष शक्ति सिंघल,अजय कंसल,भाजपा जिला महामंत्री दामोदर सैनी,व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता,अशोक अग्रवाल,संजय गर्ग,गौरव चौहान,आदि लोंग शामिल रहे।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!