March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

कार चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आंशिक कर्फ्यू के अनुपालन में चलाए जा रहे वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्र अधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान पूरा चुंगी से वाहन चोरी में वांछित आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि गत तीन माह पूर्व आदिल पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला पश्चिमी पछाला थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर की वैगन आर कार मोहल्ला ऑलकला कैराना से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में थाना कैराना पर लिखित तहरीर दी गई थी।दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।उक्त प्रकरण के संबंध में गत 11 मार्च को सावेज उर्फ राजा को चोरी की वैगन आर कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।अभियुक्त का साथी हासिम लगातार फरार चल रहा था।जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।पुलिस ने वांछित आरोपी हाशिम पुत्र चांद निशाना रोड थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!