March 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक सचिन त्यागी ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ पी सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पंजीठ चौराहा पटाखा फैक्ट्री के पास से जानलेवा हमले में वांछित चल रहे शोएब पुत्र कयूम खां निवासी मोहल्ला अफगानान व शादाब पुत्र याकूब निवासी मोहल्ला आलखुर्द को किया गिरफ्तार।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि ज्ञात हो कि 1 जून को इस्तकार उर्फ दिल्ला पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम निर्वना कस्बा चरथावल जिला मुजफ्फरनगर द्वारा ग्राम रामडा में अपनी उतार दी हुई नकदी लेने हेतु आने पर अभियुक्त गणों द्वारा उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने एवं जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किए जाने के संबंध में कोतवाली कैराना पर तहरीर दी गई थी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना में लिप्त चार अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।वही फरार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!