October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

15 ग्राम स्मैक व चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने एक युवक को 15 ग्राम स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कादयान ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए गए मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ पी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम झाड़खेड़ी रोड पर स्थित नाशपाती के बाग के पास से चेकिंग के दौरान बाइक संख्या यूपी 12 जेड 23:34 पर सवार होकर आ रहे युवक की रोक कर तलाशी ली तो युवक के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने बाइक की जांच की तो उक्त बाइक भी चोरी की पाई गई।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सारिक पुत्र जरीफ उर्फ जीफ़ा निवासी दरबार कला बताया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने जानकारी दी हैं कि तस्करी में प्रयुक्त बाइक करीब 6 माह पूर्व जनपद गाजियाबाद से चोरी कर लाई गई थी।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!