जलालाबाद/शामली
डाकघर में संचालित योजनाओं की विशेष शिविर में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण अंचल में कार्यरत शाखा डाकपाल को जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए ।
सुकन्या समृद्धि योजना, ग्रामीण डाक योजना पर विशेष जोर दिया गया।
जनपद शामली के जलालाबाद कस्बे के हाईवे किनारे पर स्थित डाकघर में सोमवार में विशेष शिविर आयोजित किया गया। प्रवर अधीक्षक मुजफ्फरनगर बिजेंद्र सिंह ने डाक निरीक्षक ,डाक अधी दर्शक, उप डाकपाल, डाकघर जलालाबाद व थाना भवन के अंतर्गत शाखा डाकघरों के डाकपाल को डाक विभाग द्वारा संचालित सुकन्या मंगला समृद्धि, ग्रामीण डाक बीमा, आवर्ती ,सेविंग, प्रधानमंत्री फसल बीमा, बचत पत्र, मासिक आय अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सेविंग व आवर्ती बचत खातों को अधिक से अधिक खोलने के निर्देश दिए। सुकन्या मंगला समृद्धि योजना बालिकाओं के विकास में अहम योजना साबित हुई है। इस योजना के जरिए बालिकाओं की शिक्षा व उनके आगामी जीवन को विकास पंख लगे हैं। ग्रामीण डाक जीवन बीमा ग्रामीणों के जीवन के लिए लाभकारी है। शिविर में डाक निरीक्षक हरेंद्र सिंह ,डाक निरीक्षक पश्चिमी अमर सिंह ,डाक अधीक्षक राजवीर सिंह, प्रवेश मित्तल, उप डाकपाल शिवचरण डाक सहायक विजेंद्र कुमार ने भी जानकारी दी। जलालाबाद ,थाना भवन डाकघर के अंतर्गत शाखा डाकपाल प्रदीप कुमार, संजय कुमार, सुशील कुमार, सलीम अहमद, कृष्णपाल ,मेहराज ,कृष्णपाल ,गोपीचंद ,अन्य मौजूद रहे। प्रवर अधीक्षक ने बताया कि विशेष शिविर में डाकघर में संचालित कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए डाक कर्मियों को निर्देशित किया गया है। जलालाबाद का डाकघर सीबीएस हो चुका है। यह डाकघर देश के सभी डाकघरों से ऑनलाइन जुड़ गया है।
रिपोर्ट:-सतेन्द्र राणा




More Stories
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता
विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान
दौराला के श्री रामलीला ग्राउंड में ‘भरत मिलाप’ और ‘शूर्पणखा प्रसंग’ का भव्य मंचन, सजीव अभिनय देख भावुक हुए श्रद्धालु।