January 21, 2025

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति व मशहूर बिजनसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत भी हैं। मुंबई पुलिस ने कहा उसकी क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा समेत पोर्नोग्राफी पेस करने के लिए एक मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल क्राइम ब्रांच ने इस साल (2021) फरवरी में मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा मामला दर्ज किया था।वहीं इस पूरे मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास इसको लेकर पर्याप्त सबूत भी हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने दो एफआईआर फाइल की हैं और इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एक्टर्स से जबरन अश्लील फिल्मों के लिए न्यूड सीन्स शूट करवाते थे। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लीकेशन्स के जरिए रिलीज/ डिस्ट्रीब्यूट किया जाता था।

error: Content is protected !!