March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

10 ग्राम स्मैक व चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने एक युवक को 10 ग्राम अवैध स्मैक व एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए गए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामद की अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम अलीपुर जाने वाले रास्ते पर गोगामढ़ी मंदिर के पास से समय करीब प्रातः 7:35 बजे 10 ग्राम अवैध इसमें एवं तस्करी में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल संख्या एचआर 05 डी 7513 के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम अखलाक पुत्र इरफान निवासी ग्राम अलीपुर बताया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पकड़े गए अभियुक्त से गहनता से जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेश कुमार,कांस्टेबल अमित सांगवान एवं कांस्टेबल अभिनव शामिल रहे।

About The Author

error: Content is protected !!