October 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

नई मण्डी में निकाला गया श्री आदर्श रामलीला कमेटी पटेलनगर का झंडा

मुजफ्फरनगर। रिपोर्ट- गोपी सैनी। श्री आदर्श रामलीला कमेटी पटेलनगर द्वारा इस वर्ष आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव के शुभारंभ के लिए बुधवार को नई मण्डी क्षेत्र में रामलीला का झण्डा धूमधाम के साथ निकाला गया। इस दौरान रामलीला कमेटी द्वारा विधिवत पूजन कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप मौजूद रहीं और उन्होंने रामलीला महोत्सव ध्वजा परिक्रमा का शुभारंभ किया। यह यात्रा ढोल-नगाडों और बैंड बाजों के साथ नई मण्डी के विभिन्न मार्गों से निकाली गई और इसके बाद वापस रामलीला पटेलनगर मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। रामलीला मंचन का शुभारंभ 12 अक्टूबर से किया जायेगा।
नई मण्डी के पटेलनगर में बुधवार को श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के द्वारा झंडा श्री आदर्श रामलीला परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया। झंडा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा किया गया। श्री आदर्श रामलीला भवन में पहुंचने पर समिति के सेवादारों ने मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इसके पश्चात रामलीला महोत्सव का झंडा हनुमान जी के हाथों में सौंपा गया। रामलीला उत्सव की ध्वज स्थापना के साथ ही भवन में विधिवत पूजन किया गया। जिसके बाद रामलीला भवन से ढोल और बैंड बाजों के साथ रामलीला महोत्सव झंडा यात्रा शुरू हुई, जो नई मण्डी और पटेलनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस रामलीला भवन आकर सम्पन्न हुई।
रामलीला महोत्सव के कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पिछले करीब 47 वर्षों से श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। इस बार भी रामलीला महोत्सव भव्य स्तर पर होगा। आज झंडा निकाला गया है। इसके बाद 12 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। पहले दिन श्री गणेश पूजन, शिव पार्वती संवाद, नारद मोह एवं भस्मासुर की लीला का मंचन कलाकारों के द्वारा किया जायेगा। 25 अक्टूबर को श्री रामचन्द्र जी का राज्यभिषेक होने के साथ ही इस साल की रामलीला महोत्सव को विराम दिया जायेगा।
आज रामलीला महोत्सव झंडा यात्रा में भाजपा नेता अचिंत मित्तल के अलावा श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेन्द्र मंगल, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन पूर्व सभासद, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व अनिल लोहिया, मंत्री जितेन्द्र कुच्छल व विनय गुप्ता टिंकू सदस्य विकास भारद्वाज अंशु, सुरेन्द्र वमा्र, संजय शर्मा, अमरचंद जैन, रजनीश मंुजाल, सुरन्द्र गर्ग, पीयूष शर्मा, धर्मेन्द्र पंवार, राकेश बंसल, विवेक सिंघल, अनिल गोयल, ग ौरव बंसल, सोहनलाल गर्ग, राकेश मित्तल, अंशुल गुप्ता, प्रवेश मलिक, प्रदीप गोयल, प्रियांशु जिन्दल, अज्जू जैन आदि शामिल रहे।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!